JNV Sikar Alumni, Navodaya Alumni Society Sikar: Brotherhood, forever.
The official home of the Navodaya Alumni Society Sikar. Reconnect with batchmates, list your business, access our emergency blood donor network, and find job referrals by city or profession.
The Navodaya Alumni Society Sikar is an organization of ex-students of Jawahar Navodaya Vidyalaya, Patan. Built on the moral and ethical standards we absorbed at JNV, we foster interaction between alumni and the institution, for the overall development of students, better infrastructure, and welfare programs.
Mentor
Guide students toward college, careers and competitive exams.
नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सीकर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समारोह में नवोदय अल्मनाई सोसायटी, सीकर को साम...
Read the story: नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर
Second in Command 2-IC ( Additional कमांडेंट), batch of 1998
🏏 नवोदय प्रीमियर लीग (NPL) 2026
नवोदय एल्यूमनी सोसायटी, सीकर द्वारा आयोजित
📅 दिनांक: 18 अक्टूबर 2026, रविवार
📍 स्थान: सीकर शहर में — स्टेडियम की विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।
🎉 क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष आमंत्रण
नवोदय एल्यूमनी सोसायटी, सीकर द्वारा पाटन एल्यूमनी के लिए एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता “नवोदय प्रीमियर लीग (NPL)” का आयोजन किया जा रहा है।
इस रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता में नवोदय परिवार के सभी क्रिकेट प्रेमियों का सादर स्वागत एवं हार्दिक आमंत्रण है।
प्रतियोगिता के साथ-साथ एल्यूमनी बहनों एवं एल्यूमनी के बच्चों के लिए भी अलग से खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
🏆 प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें
प्रतियोगिता में कुल 4 टीमें भाग लेंगी:
Team A: Batch 1994 से 1999
Team B: Batch 2000 से 2005
Team C: Batch 2006 से 2011
Team D: Batch 2012 से 2024
📋 प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें
सभी बैच कोऑर्डिनेटर्स से अनुरोध है कि अपने-अपने बैच से खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों के नाम 11 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध करवाएं।
प्रत्येक टीम की Playing XI तथा Captain और Vice-Captain के नाम मैच शुरू होने से एक घंटा पूर्व कार्यकारिणी को उपलब्ध करवाने होंगे।
Playing XI तथा Captain और Vice-Captain का चयन संबंधित टीम के Senior-most Batch के खिलाड़ियों द्वारा किया जाएगा।
Playing XI में किसी एक बैच से अधिकतम 4 खिलाड़ी ही खेल सकेंगे।
LBW को छोड़कर क्रिकेट के अन्य सभी नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के निर्धारित मानकों के अनुसार होंगे।
नॉकआउट मुकाबले 12-12 ओवर के होंगे।
फाइनल मुकाबला 15-15 ओवर का होगा।
विजेता टीम के साथ-साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी उचित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
सभी आवश्यक खेल सामग्री खिलाड़ियों को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
प्रतियोगिता के दौरान चाय, पानी एवं लंच की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।
💡 आपके सुझाव आमंत्रित हैं
क्रिकेट के नियमों, आयोजन एवं प्रतियोगिता से संबंधित विशेष जानकारी या उपयोगी सुझाव रखने वाले सभी भाइयों से अनुरोध है कि अपने सुझाव आयोजन समिति तक अवश्य पहुंचाएं, ताकि प्रतियोगिता को और अधिक बेहतर एवं रोमांचक बनाया जा सके।
📝 खिलाड़ियों के नाम भेजने की अंतिम तिथि
सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने नाम अपने-अपने बैच कोऑर्डिनेटर के माध्यम से भेजें।
अंतिम तिथि: 11 अक्टूबर 2026
समय: रात्रि 9:00 बजे तक
📞 NPL Coordinator
श्री राम सिंह
Batch 2008
📱 मोबाइल: 9549011993
🏏 आइए, खेलें भी और मिलें भी!
नवोदय परिवार के साथियों के इस मिलन को खेल, उत्साह, मनोरंजन और भाईचारे का यादगार अवसर बनाएं।
आप सभी की सहभागिता एवं उपस्थिति सादर अपेक्षित है।
सादर
अध्यक्ष
नवोदय एल्यूमनी सोसायटी, सीकर
नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर की वार्षिक आम सभा (AGM-2026) में संस्था की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की जाएगी। सभी एल्यूमनी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता एवं अपने सुझावों के साथ उपस्थित होने का हार्दिक आमंत्रण है।
Impulsebyte is India's leading full-scale digital agency — Shopify stores, MERN & Laravel web apps, React Native mobile apps, and Meta Ads campaigns that generate real ROI.