नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर द्वारा संचालित किए जा रहे श्रृंखलाबद्ध पौधारोपण कार्यक्रम "एक नवोदयन एक पेड़ अभियान" के तहत आज रविवार को बैच 2011 द्वारा नवोदय उपवन, सीकर में पौधारोपण एवं श्रमदान किया गया।
उपवन में बैच 2011 द्वारा लगभग 6 फीट से 10 फीट लंबे कुल 11 पेड़ लगाए गए एवं ड्रिप लाइन रिपेयर, पूर्व बैचों द्वारा लगाए गए पौधों के आसपास खरपतवार हटाकर गड्ढे आदि दुरस्त किए। तत्पश्चात 2011 बैच के प्रतिष्ठान "स्वादगढ़" पर सभी साथियों ने लंच किया।
बैच 2011 के सभी साथियों के सहयोग के अलावा हमारे एल्यूमनाई अध्यक्ष श्री रफीक खान भाईसाब और श्री राजेन्द्र सांई भाईसाब का दिनभर हमारा मार्गदर्शन करने एवं सहयोग करने के लिए बैच आभार व्यक्त करते हुए छाता भेंट किया ।।