Next event AGM 2026 – वार्षिक आम सभा, 11 Nov in Asha Academy Patan(Sikar)
JNV Sikar Alumni Navodaya Alumni Society, Sikar
Alumni Center

Upcoming Events

Join reunions, mentorship drives, and local meetups organized by the alumni society or your batch coordinator.

AGM 2026 – वार्षिक आम सभा

Wednesday, 11 Nov 2026 · 09:00 AM

AGM 2026 – वार्षिक आम सभा

नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर की वार्षिक आम सभा (AGM-2026) में संस्था की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की जाएगी। सभी एल्यूमनी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता एवं अपने सुझावों के साथ उपस्थित होने का हार्दिक आमंत्रण है।

Asha Academy Patan(Sikar) Details
NPL-2026 – नवोदय प्रीमियर लीग 2026 Past event

Sunday, 18 Oct 2026 · 08:30 AM

NPL-2026 – नवोदय प्रीमियर लीग 2026

🏏 नवोदय प्रीमियर लीग (NPL) 2026 नवोदय एल्यूमनी सोसायटी, सीकर द्वारा आयोजित 📅 दिनांक: 18 अक्टूबर 2026, रविवार 📍 स्थान: Bhartiya Siksha Sankul, Sanwali Bypass 🎉 क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष आमंत्रण नवोदय एल्यूमनी सोसायटी, सीकर द्वारा पाटन एल्यूमनी के लिए एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता “नवोदय प्रीमियर लीग (NPL)” का आयोजन किया जा रहा है। इस रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता में नवोदय परिवार के सभी क्रिकेट प्रेमियों का सादर स्वागत एवं हार्दिक आमंत्रण है। प्रतियोगिता के साथ-साथ एल्यूमनी बहनों एवं एल्यूमनी के बच्चों के लिए भी अलग से खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 🏆क्रिकेट की चार टीम ! 🅰️ टीम A: 1994, 1998, 2002, 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 🅱️ टीम B: 1995, 1999, 2003, 2007, 2011, 2015, 2019, 2023 🅲 टीम C: 1996, 2000, 2004, 2008, 2012, 2016, 2020, 2024 🅳 टीम D: 1997, 2001, 2005, 2009, 2013, 2017, 2021, 2025 📋 प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें सभी बैच कोऑर्डिनेटर्स से अनुरोध है कि अपने-अपने बैच से खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों के नाम 11 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध करवाएं। प्रत्येक टीम की Playing XI तथा Captain और Vice-Captain के नाम मैच शुरू होने से एक घंटा पूर्व कार्यकारिणी को उपलब्ध करवाने होंगे। Playing XI तथा Captain और Vice-Captain का चयन संबंधित टीम के Senior-most Batch के खिलाड़ियों द्वारा किया जाएगा। Playing XI में किसी एक बैच से अधिकतम 4 खिलाड़ी ही खेल सकेंगे। LBW को छोड़कर क्रिकेट के अन्य सभी नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के निर्धारित मानकों के अनुसार होंगे। नॉकआउट मुकाबले 12-12 ओवर के होंगे। फाइनल मुकाबला 15-15 ओवर का होगा। विजेता टीम के साथ-साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी उचित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी आवश्यक खेल सामग्री खिलाड़ियों को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान चाय, पानी एवं लंच की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। 💡 आपके सुझाव आमंत्रित हैं क्रिकेट के नियमों, आयोजन एवं प्रतियोगिता से संबंधित विशेष जानकारी या उपयोगी सुझाव रखने वाले सभी भाइयों से अनुरोध है कि अपने सुझाव आयोजन समिति तक अवश्य पहुंचाएं, ताकि प्रतियोगिता को और अधिक बेहतर एवं रोमांचक बनाया जा सके। 📝 खिलाड़ियों के नाम भेजने की अंतिम तिथि सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने नाम अपने-अपने बैच कोऑर्डिनेटर के माध्यम से भेजें। अंतिम तिथि: 11 अक्टूबर 2026 समय: रात्रि 9:00 बजे तक 📞 NPL Coordinator श्री राम सिंह Batch 2008 📱 मोबाइल: 9549011993 🏏 आइए, खेलें भी और मिलें भी! नवोदय परिवार के साथियों के इस मिलन को खेल, उत्साह, मनोरंजन और भाईचारे का यादगार अवसर बनाएं। आप सभी की सहभागिता एवं उपस्थिति सादर अपेक्षित है। सादर अध्यक्ष नवोदय एल्यूमनी सोसायटी, सीकर

Bhartiya Shiksha Sankul, Sanwali Bypass Details
हरियालो राजस्थान अभियान-2026 Past event

Sunday, 05 Jul 2026 · 10:00 AM

हरियालो राजस्थान अभियान-2026

नवोदय ऊर्जा सोसायटी राजस्थान एवं नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर द्वारा आयोजित श्रृंखलाबद्ध पौधारोपण अभियान 2026 में भागीदारी एक नवोदयन एक पेड़ JNV ALUMNI SIKAR(नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर) श्रृंखलाबद्ध पौधारोपण कार्यक्रम-2026

Your Place Details
नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर – कार्यकारिणी बैठक एवं महत्वपूर्ण निर्णय (14 जून 2026) Past event

Sunday, 14 Jun 2026 · 10:00 AM

नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर – कार्यकारिणी बैठक एवं महत्वपूर्ण निर्णय (14 जून 2026)

नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर कार्यकारिणी बैठक – 14 जून 2026 📅 दिनांक: 14 जून 2026 (रविवार) 📍 स्थान: सीकर नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) को सीकर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए— 1. NPL-2026 का आयोजन दिनांक: 18 अक्टूबर 2026 इस वर्ष NPL-2026 को अधिक व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से जेएनवी सीकर के साथ-साथ झुंझुनूं, चूरू एवं नागौर के नवोदय एल्यूमनी साथियों को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। अंतिम निर्णय संबंधित जिला एल्यूमनी कार्यकारिणियों से चर्चा के उपरांत लिया जाएगा। 2. नवोदय स्कॉलरशिप फंड आर्थिक रूप से जरूरतमंद नवोदय के विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग प्रदान करने हेतु नवोदय स्कॉलरशिप फंड के माध्यम से इस वर्ष भी सहायता जारी रखने का निर्णय लिया गया। 3. वृहत पौधारोपण अभियान प्रारंभ: 05 जुलाई 2026 पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। सभी नवोदयन साथियों से अपने घर, खेत एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया जाएगा। अभियान की थीम: "एक पेड़ नवोदय के नाम" 🌱 4. वार्षिक आम सभा (AGM) दिनांक: 11 नवम्बर 2026 अधिकाधिक एल्यूमनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु AGM की तिथि पूर्व घोषित करने का निर्णय लिया गया। 5. रक्तदान शिविर दिनांक: 11 नवम्बर 2026 AGM के अवसर पर ही रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 6. वेबसाइट अपडेटेशन नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर की वेबसाइट के आवश्यक अपडेटेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने का निर्णय लिया गया। 7. विद्यालय प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप पर निर्णय विद्यालय प्रशासन द्वारा बनाए गए एल्यूमनी व्हाट्सएप ग्रुप को Admin Only Mode में संचालित करने पर सहमति व्यक्त की गई, ताकि समूह में अनुशासन एवं सकारात्मक वातावरण बना रहे। साथ ही अधिक से अधिक एल्यूमनी सदस्यों को इस समूह से जोड़ने का निर्णय लिया गया। 8. वित्तीय खातों की ऑडिट संस्था के वित्तीय लेन-देन एवं खातों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सोसायटी के सदस्यों द्वारा ऑडिट करवाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस संबंध में सभी बैच कोऑर्डिनेटर्स से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 9. सोसायटी कार्यालय हेतु भूमि निरीक्षण बैठक के उपरांत कार्यकारिणी सदस्यों ने नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर के प्रस्तावित कार्यालय हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इस विषय पर अंतिम निर्णय शीघ्र लिया जाएगा। आभार बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का सक्रिय सहभागिता, सहयोग एवं संस्था के प्रति समर्पण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा बैठक का समापन किया। सधन्यवाद। कार्यकारिणी नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर

Sikar Details