New NPL-2026 – नवोदय प्रीमियर लीग 2026 — 18 Oct at Sikar
Memories

Alumni Photo Gallery

Relive the moments that made our Navodaya experience special. Explore our photo albums from campus days to alumni reunions.

Motivational Seminar 05 Sep. 2026
41 Photos

Motivational Seminar 05 Sep. 2026

*नवोदय पाटन में मोटिवेशनल सेमिनार, एलुमनाई ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र* *आईएफएस, न्यायिक सेवा और सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किया संवाद; शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, एलुमनी सोसायटी का ऐप भी लॉन्च* जवाहर नवोदय विद्यालय,पाटन, सीकर में नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर की ओर से विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा, न्यायिक सेवा एवं सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नवोदय के पूर्व विद्यार्थियों ने वर्तमान विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर मेहनत करने और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा के अधिकारी श्री जितेंद्र मीणा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती साक्षी चौधरी, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. प्रतीक भगवती एवं लेफ्टिनेंट श्री मख्खन गजराज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय वन सेवा के अधिकारी श्री जितेंद्र मीणा ने विद्यार्थियों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने नवोदय में अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए बताया कि किस प्रकार वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने का प्रयास करते थे। उन्होंने *"विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय में आयोजित सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।"* श्री मीणा ने अपने नवोदय के विद्यार्थी जीवन से लेकर IIT और उसके बाद भारतीय वन सेवा में चयन तक के सफर तथा जीवन में आए विभिन्न उतार-चढ़ावों के बारे में विद्यार्थियों से खुलकर संवाद किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती साक्षी चौधरी ने कहा कि उनके जीवन में नवोदय विद्यालय में बिताए समय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि नवोदय में विद्यार्थी अध्ययन के साथ साथ जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करना और आत्मनिर्भर बनना सीखता है। उन्होंने नवोदय विद्यालयों को भारत के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में से एक बताते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी। श्रीमती नेहरा ने कहा कि यदि जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने में कभी असफलता मिले तो घबराना नहीं चाहिए, बल्कि हर दिन एक नई शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा, *“जीवन एक किताब की तरह है, अपनी किताब का पन्ना पलटते रहें और आगे बढ़ते रहें।”* लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. प्रतीक भगवती ने विद्यार्थियों से कहा कि *जिस दिन आपका नवोदय विद्यालय में चयन हुआ था, उसी दिन आपने अपनी प्रतिभा साबित दी थी।* उसी दिन आपने साबित कर दिया था कि आप भीड़ से अलग है और अद्वितीय हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ाई और मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में निरंतर प्रयास ही सफलता का सूत्र है। श्री भगवती ने विद्यार्थियों को सेना में करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए स्थायी एवं अस्थायी कमीशन के माध्यम से अधिकारी बनने की प्रक्रिया के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने करियर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की भी जानकारी दी। लेफ्टिनेंट श्री मख्खन गजराज ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक अपने मुकाम तक न पहुंच जाएं, तब तक निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए। मेहनत का स्तर ही सफलता की कहानी लिखता है। नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर के अध्यक्ष श्री रफीक खान ने बताया कि गत शैक्षणिक सत्र के सभी कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों को नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर के अध्यक्षीय बैच द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के लिए जयपुर ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोसायटी द्वारा समय-समय पर विद्यालय में मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। जल्द ही विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग के प्रथम चरण का आयोजन भी किया जाएगा। *एलुमनी सोसायटी का ऐप लॉन्च* कार्यक्रम के दौरान नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर के ऐप को भी लॉन्च किया गया। इस ऐप के माध्यम से एलुमनी से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। *शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान* शिक्षक दिवस के अवसर पर नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर की ओर से विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रधानाचार्य श्री नारायण सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मोटिवेशनल सेमिनार के दौरान विद्यालय के विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों ने वक्ताओं से शिक्षा, करियर और भविष्य से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे तथा विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नारायण सिंह ने सभी वक्ताओं एवं उपस्थित एलुमनाई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवोदय एलुमनी सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य श्री शंकर धोलीवाल, श्री रामरतन यादव, श्री प्रदीप फगेड़िया, श्री सुमित मीणा, श्री नरसिंह वर्मा, श्री राजेन्द्र सांई, श्री अर्जुन गोरा, श्री शीशराम बाजडोलिया, श्री विनोद गुर्जर, श्री रमेश ढाका, श्री प्रदीप ख्यालिया, श्री संदीप बेनीवाल, श्री बलदेव सैनी, डॉक्टर नवनीत चौधरी, श्री राकेश चौधरी, श्री राजेन्द्र बोरख सहित अन्य एलुमनाई उपस्थित रहे।🙏🙏🙏

Sep 11, 2026 View Album
NAS EC & Batch Coordinators Meeting
17 Photos

NAS EC & Batch Coordinators Meeting

Sep 11, 2026 View Album
जिला स्तरीय कार्यक्रम 2026
5 Photos

जिला स्तरीय कार्यक्रम 2026

नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सीकर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समारोह में नवोदय अल्मनाई सोसायटी, सीकर को सामाजिक एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री झाबर सिंह खर्रा, माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार थे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री आशीष मोदी एवं सांसद श्री अमरा राम जी भी उपस्थित रहे। सोसायटी की तरफ से ये सम्मान सोसायटी अध्यक्ष श्री रफ़ीक खान, सचिव श्री महेश प्रताप, कोषाध्यक्ष श्री बिहारी मूण्ड एवं अप्रेशियेशन कमेटी हैड श्री रामसिंह से प्राप्त किया।

Aug 17, 2026 View Album
Navodaya Foundation Day
48 Photos

Navodaya Foundation Day

05 अगस्त 2026

Aug 09, 2026 View Album
Navotsav 2025
21 Photos

Navotsav 2025

Alumni meet 2025 December 7, 2025

Jul 27, 2026 View Album
AGM 2025
20 Photos

AGM 2025

AGM 2025 @ bharatiya school reengus

Jul 26, 2026 View Album
Navotsav 2025
73 Photos

Navotsav 2025

Navodaya Alumni Meet 2025

Jul 04, 2026 View Album