Next event NPL-2026 – नवोदय प्रीमियर लीग 2026, 18 Oct in Bhartiya Shiksha Sankul, Sanwali Bypass
JNV Sikar Alumni Navodaya Alumni Society, Sikar
Upcoming · Tomorrow

NPL-2026 – नवोदय प्रीमियर लीग 2026

Sunday, 18 Oct 2026 08:30 AM Bhartiya Shiksha Sankul, Sanwali Bypass 15 alumni going
NPL 2026: scores, results and trophies Follow every match live, see the winners, players of the match and photos from the day. Open NPL page
Overview

About the Event

🏏 नवोदय प्रीमियर लीग (NPL) 2026
नवोदय एल्यूमनी सोसायटी, सीकर द्वारा आयोजित

📅 दिनांक: 18 अक्टूबर 2026, रविवार
📍 स्थान: Bhartiya Siksha Sankul, Sanwali Bypass

🎉 क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष आमंत्रण

नवोदय एल्यूमनी सोसायटी, सीकर द्वारा पाटन एल्यूमनी के लिए एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता “नवोदय प्रीमियर लीग (NPL)” का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता में नवोदय परिवार के सभी क्रिकेट प्रेमियों का सादर स्वागत एवं हार्दिक आमंत्रण है।

प्रतियोगिता के साथ-साथ एल्यूमनी बहनों एवं एल्यूमनी के बच्चों के लिए भी अलग से खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

🏆क्रिकेट की चार टीम !

🅰️ टीम A: 1994, 1998, 2002, 2006, 2010, 2014, 2018, 2022

🅱️ टीम B: 1995, 1999, 2003, 2007, 2011, 2015, 2019, 2023

🅲 टीम C: 1996, 2000, 2004, 2008, 2012, 2016, 2020, 2024

🅳 टीम D: 1997, 2001, 2005, 2009, 2013, 2017, 2021, 2025

📋 प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें
सभी बैच कोऑर्डिनेटर्स से अनुरोध है कि अपने-अपने बैच से खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों के नाम 11 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध करवाएं।
प्रत्येक टीम की Playing XI तथा Captain और Vice-Captain के नाम मैच शुरू होने से एक घंटा पूर्व कार्यकारिणी को उपलब्ध करवाने होंगे।
Playing XI तथा Captain और Vice-Captain का चयन संबंधित टीम के Senior-most Batch के खिलाड़ियों द्वारा किया जाएगा।
Playing XI में किसी एक बैच से अधिकतम 4 खिलाड़ी ही खेल सकेंगे।
LBW को छोड़कर क्रिकेट के अन्य सभी नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के निर्धारित मानकों के अनुसार होंगे।
नॉकआउट मुकाबले 12-12 ओवर के होंगे।
फाइनल मुकाबला 15-15 ओवर का होगा।
विजेता टीम के साथ-साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी उचित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
सभी आवश्यक खेल सामग्री खिलाड़ियों को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
प्रतियोगिता के दौरान चाय, पानी एवं लंच की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।
💡 आपके सुझाव आमंत्रित हैं

क्रिकेट के नियमों, आयोजन एवं प्रतियोगिता से संबंधित विशेष जानकारी या उपयोगी सुझाव रखने वाले सभी भाइयों से अनुरोध है कि अपने सुझाव आयोजन समिति तक अवश्य पहुंचाएं, ताकि प्रतियोगिता को और अधिक बेहतर एवं रोमांचक बनाया जा सके।

📝 खिलाड़ियों के नाम भेजने की अंतिम तिथि

सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने नाम अपने-अपने बैच कोऑर्डिनेटर के माध्यम से भेजें।

अंतिम तिथि: 11 अक्टूबर 2026
समय: रात्रि 9:00 बजे तक

📞 NPL Coordinator

श्री राम सिंह
Batch 2008
📱 मोबाइल: 9549011993

🏏 आइए, खेलें भी और मिलें भी!

नवोदय परिवार के साथियों के इस मिलन को खेल, उत्साह, मनोरंजन और भाईचारे का यादगार अवसर बनाएं।

आप सभी की सहभागिता एवं उपस्थिति सादर अपेक्षित है।

सादर

अध्यक्ष
नवोदय एल्यूमनी सोसायटी, सीकर
Attendees

Who's going

15 going

15 alumni have RSVP'd

Login to view the full list of attendees and RSVP yourself.

Login to view list

New here? Join the alumni network

Sun, 18 Oct · 08:30 AM

15 going · Bhartiya Shiksha Sankul, Sanwali Bypass

Login to RSVP