New NPL-2026 – नवोदय प्रीमियर लीग 2026 — 18 Oct at Sikar
Event Details

नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर – कार्यकारिणी बैठक एवं महत्वपूर्ण निर्णय (14 जून 2026)

नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर – कार्यकारिणी बैठक एवं महत्वपूर्ण निर्णय (14 जून 2026)

About the Event

नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर
कार्यकारिणी बैठक – 14 जून 2026

📅 दिनांक: 14 जून 2026 (रविवार)
📍 स्थान: सीकर

नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) को सीकर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए—

1. NPL-2026 का आयोजन
दिनांक: 18 अक्टूबर 2026
इस वर्ष NPL-2026 को अधिक व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से जेएनवी सीकर के साथ-साथ झुंझुनूं, चूरू एवं नागौर के नवोदय एल्यूमनी साथियों को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया।
अंतिम निर्णय संबंधित जिला एल्यूमनी कार्यकारिणियों से चर्चा के उपरांत लिया जाएगा।
2. नवोदय स्कॉलरशिप फंड

आर्थिक रूप से जरूरतमंद नवोदय के विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग प्रदान करने हेतु नवोदय स्कॉलरशिप फंड के माध्यम से इस वर्ष भी सहायता जारी रखने का निर्णय लिया गया।

3. वृहत पौधारोपण अभियान
प्रारंभ: 05 जुलाई 2026
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।
सभी नवोदयन साथियों से अपने घर, खेत एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया जाएगा।
अभियान की थीम: "एक पेड़ नवोदय के नाम" 🌱
4. वार्षिक आम सभा (AGM)
दिनांक: 11 नवम्बर 2026
अधिकाधिक एल्यूमनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु AGM की तिथि पूर्व घोषित करने का निर्णय लिया गया।
5. रक्तदान शिविर
दिनांक: 11 नवम्बर 2026
AGM के अवसर पर ही रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
6. वेबसाइट अपडेटेशन

नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर की वेबसाइट के आवश्यक अपडेटेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने का निर्णय लिया गया।

7. विद्यालय प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप पर निर्णय

विद्यालय प्रशासन द्वारा बनाए गए एल्यूमनी व्हाट्सएप ग्रुप को Admin Only Mode में संचालित करने पर सहमति व्यक्त की गई, ताकि समूह में अनुशासन एवं सकारात्मक वातावरण बना रहे। साथ ही अधिक से अधिक एल्यूमनी सदस्यों को इस समूह से जोड़ने का निर्णय लिया गया।

8. वित्तीय खातों की ऑडिट

संस्था के वित्तीय लेन-देन एवं खातों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सोसायटी के सदस्यों द्वारा ऑडिट करवाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस संबंध में सभी बैच कोऑर्डिनेटर्स से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

9. सोसायटी कार्यालय हेतु भूमि निरीक्षण

बैठक के उपरांत कार्यकारिणी सदस्यों ने नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर के प्रस्तावित कार्यालय हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इस विषय पर अंतिम निर्णय शीघ्र लिया जाएगा।

आभार

बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का सक्रिय सहभागिता, सहयोग एवं संस्था के प्रति समर्पण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा बैठक का समापन किया।

सधन्यवाद।

कार्यकारिणी
नवोदय एल्यूमनी सोसाइटी, सीकर

Event Details

  • Date

    Sunday, June 14, 2026

  • Time

    10:00 AM

  • Location

    Sikar

Event Passed